फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन से हर परिस्थिति का कर सकते हैं सामना : डॉ. नीरज

Wed, 07 Jan 2026 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी09-आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों को संबो​धित करते हुए। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर आयुष विभाग से डॉक्टर सोनिया और काउंसलर डॉ. नीरज ने शिरकत की।
विज्ञापन

डॉ. नीरज ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग की। उन्होंने छात्राओं से उनकी घरेलू परिस्थितियों, पढ़ाई व दैनिक जीवन में आने वाली सामान्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली। काउंसलिंग सत्र में डॉ. नीरज ने छात्राओं को मानसिक तनाव, पारिवारिक दबाव, परीक्षा से जुड़ी चिंता और सामाजिक चुनौतियों से निपटने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, अनुशासन और संवाद के माध्यम से हर विकट परिस्थिति का सामना किया जा सकता है।
वहीं डॉक्टर सोनिया ने आयुष पद्धति के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, योग व दिनचर्या सुधार पर जोर दिया। विद्यालय प्राचार्य व एनएसएस प्रभारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें