संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। आचार्य बलदेव जी महाराज की प्रेरणा से राष्ट्रीय गौशाला अध्यक्ष श्री यज्ञ मुनि के नेतृत्व में जुलाई माह से क्षेत्र के गांवों में वर्षा हवन रथ यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख-शांति, समृद्धि और पर्यावरण की शुद्धता की कामना करना है।
यात्रा के दौरान आर्ट्स महाविद्यालय गुरुकुल कालवा के आचार्य राजेंद्र के निर्देशन में ब्रह्मचारी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न करा रहे हैं। गांव-गांव, गली-मोहल्लों में पहुंच रही इस यात्रा में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा श्रद्धापूर्वक हवन में आहुति देकर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना कर रहे हैं। राष्ट्रीय गौशाला अध्यक्ष यज्ञ मुनि ने कहा कि यह यात्रा जनसहयोग से पूरी तरह निस्वार्थ भाव से संचालित की जा रही है।
उन्होंने सभी ग्रामीणों के सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यात्रा के दौरान हाडवा निवासी पंडित हरिश्चंद्र शर्मा के परिवार ने सभी ब्रह्मचारियों और रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए संतरे के जूस व जलपान की व्यवस्था की। इस अवसर पर राकेश कुंडू, डॉ. निर्मल सिंह, विक्रम कुंडू, जयनारायण फौजी, नंदू सेठ, अमित बूरा, डॉ. सुरेंद्र सिंह, सूरजमल मिस्त्री, मास्टर सतबीर अत्रि, ब्रह्मचारी आदर्श, ब्रह्मचारी राजवीर, सचिन शर्मा और बाबूराम आर्य मौजूद रहे।