फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हरियाणा सब जूनियर लैक्रोस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Tue, 23 Sep 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी14-हरियाणा सब जूनियर लैक्रोस प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए स्टा
विज्ञापन
जींद। भिवानी स्थित सिवानी मंडी में आयोजित हुई तीसरी हरियाणा सब जूनियर लैक्रोस प्रतियोगिता में जींद के लड़कों की टीम ने रजत पदक व लड़कियों की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। उनकी पूरी टीम ने जींद पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों और उनके कोच मंदीप व खुशबू का स्वागत किया और उनको सम्मानित किया।
विज्ञापन

जींद लैक्रोस संघ के अध्यक्ष सोमनाथ सैनी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 20 से 21 सितंबर तक हुई थी। जींद की लड़कों की टीम में नितिन, देवव्रत, उदय, तरुण, अंगद, अंश, तनवीर, सर्वेश, लक्ष्य, अग्रिम, विनीत, रितिक, रविश, मयंक व लड़कियों की टीम में कनिष्का, अन्नू बूरा, डिंपल, सृष्टि, अन्नू, किरण, निशु, नैंसी, दीपांशी व कनिष्का ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जींद की टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
जींद लैक्रोस संघ के महासचिव राजपाल रेढू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा से लड़कों में 14 व लड़कियों में 12 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में लड़कों की टीम के खिलाड़ी विनीत को बेस्ट गोल कीपर की ट्रॉफी से नवाजा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलदीप अहलावत, जसवंत कोच, जींद लैक्रोस संघ के उप सचिव विश्वास सिंगरोहा, उपाध्यक्ष दीपक, कोषाध्यक्ष सतेंद्र, सदस्य अशोक रेढू, बिट्टू दलाल, वरिष्ठ खिलाड़ी आशीष गोयत, चिराग व निशांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें