अलेवा। नगूरां गांव के राजकीय माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य बिजेंद्र ने की। मुख्य रूप से सरपंच प्रतिनिधि रणधीर नंबरदार ने भाग लिया। इस अवसर पर परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य बिजेंद्र ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गणित प्रवक्ता शिव कुमार ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान सतीश, महावीर खटकड़ के अलावा विद्यालय का स्टाफ मौजूद था।