सफीदों। भागवत भास्कर दीपक भाई जोशी (श्री वृंदावन धाम) ने कहा कि भगवान का भजन भले ही कुछ क्षणों के लिए करें, मगर पूरे ध्यान से करें तो मन को नियंत्रण में रखें। उन्होंने कहा कि एक क्षण का महत्व अगर समझना है तो रामायण के उस प्रसंग को समझें। जिसमें कुछ क्षण पूर्व भगवान राम को अयोध्या का राजपाठ मिल रहा था और कुछ क्षण बाद ही सब कुछ बदल जाता है। दीपक भाई जोशी बुधवार को वेदाचार्य दंडीस्वामी डाॅ. निगमबोध तीर्थ महाराज के सान्निध्य में गुरूद्वारा गली स्थित श्री शिव शक्ति कृपा मंदिर एवं हरि संकीर्तन भवन में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। संवाद