नरवाना। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट बलजीत मलिक ने एडिशनल सेशन प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट शिफा कर्ण सिंह, एसडीजेएम जज संदीप कुमार व जेएमआईसी जज मनजीत पाल तथा अश्वनी गुप्ता का अभिनंदन किया।
बार एसोसिएशन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव एडवोकेट सुमित श्योकंद ने की। सचिव सुमित श्योकंद ने सिविल कोर्ट के नए जजों के सामने फैमिली कोर्ट को 15 दिन में एक बार के बजाय हर हफ्ते किए जाने की मांग रखी ताकि मुकदमों का जल्दी निपटारा हो सके।
जज संदीप कुमार ने कहा कि एक अच्छा वकील समाज में बदलाव लेकर आता है। कोर्ट हमेशा वकीलों से रोशन होती है। होनहार वकील हमारे काम को आसान बनाते है। कोर्ट तभी सुंदर लगती है जब बार एवं बैंच के मध्य संबंध अच्छे हो। हमें अपनी-अपनी मर्यादा में रहकर अपना कार्य करना चाहिए। एडिशनल सेशन जज शिफा कर्ण सिंह ने कहा कि वे फैमिली कोर्ट में जज आई हैं तो मुझे भी अपने फैमिली मेंबर की तरह ही मानें।
उन्होंने कहा कि घरेलू मामलों को यदि वकील अपने स्तर पर ही सुलझाने की कोशिश करे तों जज का काम आसान हो जाता है। जेएमआईसी जज मनजीत पाल ने कहा कि मैंने नरवाना बार एसोसिएशन की काफी तारीफ सुनी तभी वे अपनी इच्छा से यहां तबादला करवा कर आए हैं।
जज अश्वनी गुप्ता ने कहा कि वे आशा करते हैं कि पुराने जज साहबान की तरह बार एसोसिएशन नरवाना का पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर एडवोकेट अनूप ढांडा, कुलवंत श्योकंद, पूजा गर्ग, रोहताश नैन, अनिल नैन, सुशील शर्मा, हर्ष मोर, प्रवीण चौधरी, अजय मोर मौजूद रहे। े
30जेएनडी24-बार एसोसिएशन में संबोधित करती जज शिफा कर्ण सिंह। संवाद