फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का मुद्दा उठाने वालों को देंगे समर्थन : कंडेला

Wed, 22 May 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद राजनीति का केंद्र बिंदु है। किसानों और सामाजिक मुद्दों को लेकर कोई भी कार्य किया जाता है तो उसकी शुरुआत यहां से होती है, मगर जींद में सबसे अधिक बेरोजगारी है। यहां पर उद्योग स्थापित करने की जरूरत है। चुनाव में उसी का समर्थन किया जाएगा, जो किसानों और सामाजिक मुद्दों को संसद में उठाएगा। यह बात सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कही।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के समर्थन की बात पर उन्होंने कहा कि संगठन ने विचार-विमर्श के बाद हिसार से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला, सोनीपत से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी, कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मवीर को समर्थन करने का एलान किया है। अन्य छह सीटों पर भी हरियाणा प्रदेश के संगठन के सभी पदाधिकारी से संपर्क किया जा रहा है। इनका ऐलान भी जल्द ही कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह सभी फसलों पर एमएसपी का कानूनी दर्जा दिलवाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, मनरेगा की स्कीम को कृषि के साथ जोड़ने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी करने, हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव करने, एक गांव एक गोत्र शादी पर रोक लगाने, लिव इन रिलेशनशिप को खत्म करने, प्राकृतिक खेती व मोटी खेती फसलों के मूल्य में बढ़ोतरी करने, देश में बढ़ रहे नशे पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। इस अवसर पर किसान यूनियन हरियाणा के प्रधान हजूरा सिंह, अभेराम कंडेला, राममेहर कंडेला, सुनील सिवाच, रामकिशन रेढू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें