जींद। इनेलो जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यहां नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह रेढू की अध्यक्षता में फूलमालाएं पहनाकर किया गया।
इसके बाद जिला प्रधान विजेंद्र रेढू ने सभी पदाधिकारियों को पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक काम करने व आमजन को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
सुमित्रा देवी को राष्ट्रीय महासचिव व रामेश्वर पहलवान को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया। पांचों विधानसभाओं के अध्यक्षों नरवाना हलकाध्यक्ष प्रदीप नैन, उचाना समरजीत बिल्लू पेगां, जींद सुखजिंद्र सिंह पप्पू रेढू, जुलाना सतीश नैन, सफीदों जोगिंद्र कालवा को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा इंद्रजीत बेनीवाल को नरवाना हलके का संयोजक व महिला जिला संयोजक सरोज कुंडू, किसान सेल के जिला संयोजक प्रताप लाठर और बैकवर्ड सेल के जिला संयोजक शमशेर तलोडा, महेंद्र को बैकवर्ड सेल का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। है। जिला प्रभारी रामफल कुंडू ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे। पंजाब सरकार भाखड़ा नांगल डैम के पानी पर हरियाणा के हक को मारना चाह रही है। इसके विरोध में इनेलो पार्टी 5, 6 और 7 मई को प्रदेश में सभी जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगी। जिले में छह मई को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी डीसी को लघु सचिवालय में जाकर ज्ञापन देंगे।
इस मौके पर जयकुमार पंवार, जयनारायण जिलेदार, प्रो.बलवान पेगां, बलवंत छातर, राजीव चोपड़ा, संतरो जागलान, सरपंच शिक्षा देवी, लालसिंह बीबीपुर, दलेल कुंडू, सुखबीर ढुल व संदीप परमार मौजूद रहे।