फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांगों को लेकर चलाएंगे जनसंपर्क अभियान

Sun, 14 Apr 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी25: बैठक में मौजूद रिटायर्ड कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक शनिवार को जाट धर्मशाला में प्रधान इंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के उप प्रधान आजाद सिंह पांचाल, जिला प्रधान छज्जूराम व जिला सचिव राजकुमार श्योकंद ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 30 अप्रैल तक ब्लॉक सफीदों में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

इंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मीटिंग के दौरान दो मांगों पर सहमति बनी थी। जिसमें 65, 70 व 75 वर्ष की आयु में पांच प्रतिशत बढ़तरी का प्रावधान करवाने व कैशलेस सुविधा शामिल थी, लेकिन दोनों को ही अभी तक लागू नहीं किया गया है। इससे रिटायर्ड कर्मियों में सरकार के खिलाफ रोष है। अपनी मांगों के लिए आंदोलन करने के बाद भी सरकार ने उन्हें बातचीत के लिए नहीं बुलाया, जोकि लोकतंत्र व संविधान के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए, अन्यथा वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगें। इस अवसर पर सतवीर शर्मा, सुल्तान सिंह, हंसराज, रामकरण, करतार सिंह, जितेंद्र, अजय सिंह, धर्म सिंह, सूबे सिंह, ईश्वर दत्त, ओम प्रकाश मौजूद थे।

13जेएनडी25: बैठक में मौजूद रिटायर्ड कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें