फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार, नशीली दवाओं व बेरोजगारी से लड़ेंगे : कुंडू

Sat, 11 Nov 2023 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। महम के विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि भ्रष्टाचार, नशीली दवाओं तथा बेरोजगारी के साथ उनकी लड़ाई है। इन तीनों ने ही प्रदेश को खोखला कर दिया है। इनके समूल विनाश के लिए ही उन्होंने जन सेवक पार्टी का गठन किया है। 19 नवंबर को इन तीनों मुद्दों को लेकर एकलव्य स्टेडियम जींद में रैली की जाएगी। कुंडू यहां अपने कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी बनाने के अनेकों उद्देश्य हैं, लेकिन आज आम व्यक्ति से लेकर किसान, मजदूर, व्यापारी परेशान हैं। वहीं सत्ता में मौजूद लोग युवाओं को गुमराह कर रहे और लोक कल्याण के लिए कुछ नहीं कर रहे। वह एक स्वच्छ प्रदेश बनाना चाहती हैं। इसलिए पार्टी का टिकट साफ-सुथरी छवि वाले उम्मीदवारों को दिया जाएगा, जो शिक्षित हों और जन कल्याण के लिए समर्पित हों।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें