फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसडीएम ने मिठाई की दुकानों पर मारा छापा, सैपल लिए

Sat, 11 Nov 2023 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनड21: दुकान पर मिठाई के सैंपल लेते हुए। विज्ञप्ति।
विज्ञापन
जींद। त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो चुका है। जिसके चलते जींद के एसडीएम डॉ. पंकज ने शहर में बड़ी मिठाईयों की दुकान पर छापेमारी कर सैंपल लिए। इसमें एसडीएम ने शुक्रवार को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम के साथ मिलकर नैन स्वीटस, बतरा स्वीटस, अग्रवाल स्वीट्स एवं अर्बन फूड लक्ष्य की दुकानों एवं गोदाम पर छापेमारी की। टीम ने दुकानों पर मिठाई घी-तेल व अन्य खाद्य सामग्री की जांच की।
विज्ञापन


एसडीएम ने दुकानदारों को मानक के तहत सफाई रखने और गुणवत्तायुक्त सामान का प्रयोग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मिठाइयों के सुव्यवस्थित ढंग से रखरखाव और ज्यादा स्टाक नहीं रखने की हिदायत दी। एसडीएम ने कु छ दुकान संचालकों के कारीगर के हाथों में ग्लब्स एवं सिर पर टोपी नहीं पहने पाए जाने पर नोटिस भी जारी किया गया। उन्होंने दुकान संचालकों को मिठाई बनाने में प्रयुक्त होने वाले तेल का केवल एक ही बार प्रयोग करने और खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह के मिलावटी एवं घटिया क्वालिटी के रंगों के प्रयोग न करने की हिदायत दी। एसडीएम ने दुकानदारों को गाइडलाइन की जानकारी देकर सुरक्षा मानकों का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मौके पर ही खाद्य पदार्थो में मिलावट देख रही टीम ने शहर की इन दुकानों से रसगुल्ला, मावा तथा बर्फ ी के प्रत्येक दुकान से तीन सैंपल भरे, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने पर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों को ताजी व स्वच्छ मिठाई की बिक्री करने और किसी प्रकार की रासायनिक चीजों का मिठाईयों में इस्तेमाल न करें के बारे में निर्देश दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अजय कु मार, डॉ. गौरव छाबड़ा, फूड सेफ्टी अधिकारी राजबीर नैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें