फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवकाश का भुगतान नहीं होने पर शिक्षा मंत्री से करेंगे शिकायत

Mon, 16 Feb 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के पूर्व जिला प्रधान राजबीर रेढू ने शिक्षा विभाग और डीईओ कार्यालय पर सेवानिवृत्ति लाभों को रोकने का आरोप लगाया है। सेवानिवृत्त प्राचार्यों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवकाश का भुगतान नहीं किया गया तो वे अधिकारियों की इस कार्यप्रणाली के विरुद्ध शिक्षा मंत्री के समक्ष शिकायत रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले अर्जित जमा अवकाश (ईएल) के भुगतान में वर्ष 1998 के आदेशों और हरियाणा सिविल सर्विस रूल्स 2016 की सरेआम अनदेखी की जा रही है जो अन्यायपूर्ण है। राजबीर रेढू और सेवानिवृत्त प्राचार्य बलजीत लांबा ने बताया कि 1994 और 1997 में तदर्थ एवं संविदा आधार पर नियुक्त शिक्षकों को 17 अप्रैल 1998 से नियमित वेतनमान और बाद में न्यायालय के आदेशानुसार अवकाश के लाभ दिए गए थे।
हालांकि सक्षम अधिकारियों द्वारा सेवा पंजिका में अर्जित अवकाश की प्रविष्टियां दर्ज हैं लेकिन जींद के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुभाग अधिकारी नियमों की गलत व्याख्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिसार सहित अन्य जिलों में समान पदों से सेवानिवृत्त शिक्षकों को यह लाभ मिल चुका है लेकिन जींद के अधिकारी मामले को जानबूझकर लटका रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें