फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पत्नी ने एसएमएस भेज लिखा- शाम तक आएंगे, रात को आई मौत की खबर

विज्ञापन
06जेएनडी20-नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
प्रमोद राठी
विज्ञापन


जींद। सोनीपत ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे पर रविवार रात को हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला सुप्रिया ने हादसे के कुछ घंटे पहले अपने पति अजय प्रताप के मोबाइल नंबर पर मैसेज किया था। मैसेज में उसने लिखा था कि वह माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे हैं और वह देर शाम तक आ जाएंगे, लेकिन सुप्रिया से पहले पति के पास पत्नी की मौत की खबर पहुंच गई। मृतका का पति अजय प्रताप बदहवास हालत में नागरिक अस्पताल के शवगृह में अपनी पत्नी के शव लेने का इंतजार कर रहा था। उसकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे और वह बार-बार शवगृह की तरफ देख रहा था।

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद, भोपरा साहिबाबाद, राजीव नगर निवासी अजय प्रताप की शादी सात साल पहले नोएडा के सेक्टर-45 निवासी सुप्रिया के साथ हुई थी, लेकिन उनके अभी तक बच्चे नहीं है। उसकी पत्नी पांच दिन पहले अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश गई थी और उसके बाद माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने के लिए कटरा चले गए। वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद रविवार को वापस चल दिए थे और शाम तक लौटना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


बॉक्स

मृतका सुषमा के परिजनों का नहीं लगा पता

हादसे में जान गंवाने वाली महिला सुषमा के परिजनों को पुलिस भी ढूंढ नहीं पाई है। मृतका सुषमा को सुप्रिया के परिजन भी नहीं जानते हैं, जबकि सुषमा और सुप्रिया दोस्त थी। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से मिले बैग में मृतका सुषमा का आधार कार्ड मिला, लेकिन उसमें पता सुषमा केयर ऑफ गंगा बाबू, बरौला, सेक्टर-49, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तरप्रदेश लिखा है। पुलिस मृतका के परिजनों को ढूंढने के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन


बॉक्स

26 दिसंबर को भी इसी जगह हुआ था हादसा

352ए सोनीपत नेशनल हाईवे पर 26 दिसंबर को धुंध में भिड़ताना गांव के पास एक बड़ा हादसा हुआ था। इसमें अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी थी। इसमें कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने पंजाब के मोगा के गांव बागा पुराना निवासी 27 वर्षीय रामकुमार को मृत घोषित कर दिया, वहीं अन्य चार लोगों को पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान पंजाब के मोगा शहर शेखा वाला चौक निवासी जगदेव और उसकी पत्नी सतपाम कौर की भी मौत हो गई थी, जबकि उनका नौ वर्षीय बेटा हादसे में बच गया था। मृतक रामकुमार की शादी एक महीने पहले ही हुई थी और वह इंटरनेशनल कॉरियर का काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें