फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मुझे तलाशने की कोशिश मत करना, मैंने नई दुनिया बसा ली है.... पति को बिना बताए घर छोड़ गई पत्नी

Fri, 12 May 2023 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के जींद में महिला पति और बेटे को बिना बताए 20 अप्रैल को घर छोड़ गई थी। पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुझे तलाश करने की कोशिश मत करना... मैंने नई दुनिया बसा ली है... अपने बेटे को भी ले जाऊंगी। 20 अप्रैल को शहर की एक कॉलोनी में घर से लापता हुई महिला ने फोन पर अपने पति को यह बात कही। हरियाणा के जींद में शहर थाना पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एक कॉलोनी के व्यक्ति ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करनाल में नौकरी करता था। 20 अप्रैल की सुबह वह अपनी ड्यूटी पर चला गया और उसका 13 वर्षीय बेटा भी स्कूल चला गया था। जब उसका बेटा शाम तीन बजे स्कूल से वापस आया तो उसकी मां उसे घर पर नहीं मिली।

 

उसके बेटे ने फोन करके बताया कि मम्मी घर पर नहीं है और घर का सामान भी बिखरा पड़ा है। वह करनाल से घर आया और उसने अपनी पत्नी के नंबर पर कॉल की तो उसकी पत्नी ने उसे जवाब दिया कि उसे तलाश करने की कोशिश मत करना।

 

उसने अपनी नई दुनिया बसा ली है। इतना कहकर उसने फोन काट दिया। उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी जो मोबाइल सिम प्रयोग कर रही है, वह मोबाइल सिम का दुरुपयोग कर सकती है। इसके बाद उसकी पत्नी के कई बार फोन भी आए।

 

उसने कहा कि वह अपने बेटे को किसी भी हालत में उसके पास नहीं छोड़ेगी और हर हालत में लेकर जाएगी। वह अपने साथ जेवरात और नकदी भी ले गई है। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें