फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने छोड़ा घर

Mon, 30 Sep 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की एक काॅलोनी में दंपती के बीच झगड़ा होने पर महिला घर से कहीं चली गई। जाने से पहले उसने पति को फोन कर घर से जाने की बात कही थी। इसके बाद जब महिला का पति घर आया तो उसकी पत्नी नहीं मिली। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी के व्यक्ति ने बताया कि 23 सितंबर को उनका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह अपनी पत्नी को घर पर छोड़कर किसी काम से जयपुर चला गया। 24 सितंबर को उनकी पत्नी ने सुबह 8 बजे फोन कर पूछा कि कहां हो। इस पर उन्होंने बाहर होने की बात कही। पत्नी ने कहा कि वह भी घर से जा रही है। जब वह 27 सितंबर को लौटकर आया तो वह घर पर नहीं मिली। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें