फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में उचाना थाना पुलिस ने पत्नी भतेरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में करसिंधू निवासी फूल सिंह ने बताया था कि उउनके बेटे पारस की शादी 1 अप्रैल 2023 को भिवानी के जाटु लुहारी निवासी भतेरी से हुई थी। नौ जून को उनकी बहू जेवरात व नगदी लेकर घर से चली गई थी। इसकी शिकायत उन्होंने उचाना थाना में दी थी। 12 जून 2023 को भतेरी व उसके मायके वाले थाने में एकत्रित हुए। इस दौरान भतेरी ने अपनी मर्जी से जाने का शपथ पत्र दिया। उसके बाद से पारस परेशान रहने लगा। उसी रात पारस ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में पत्नी भतेरी समेत पूरे ससुराल को जिम्मेदार ठहराया था। इसमें सोमबीर, पूजा, इंदु, सन्नी दयोल व सोमबीर का छोटा भाई व भतेरी पर आत्महत्या का आरोप लगाया था। उचाना थाना के एएसआई नीर कुमार ने बताया कि भतेरी को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें