जुलाना। कस्बे में जलभराव से निपटने के लिए नगरपालिका ने कंट्रोल रूम बनाया हुआ है। कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार को नोडल अधिकारी और डीईओ मुकेश कुमार को इसका सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कृष्ण कुमार ने कहा कि जुलाना कस्बे में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अगर किसी जगह जलभराव होता है तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। संवाद