फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसके सिर सजेगा उचाना मंडी प्रधान का ताज फैसला कल

Fri, 01 Nov 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी08: जानकारी देते हुए चुनाव कमेटी में शामिल वीरेंद्र प्रधान व अन्य आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
उचाना। उचाना मंडी की प्रधानी का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला 3 नवंबर को होगा। द ग्रेन फूड डीलर एसोसिएशन उचाना मंडी के प्रधान का चुनाव 3 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

पुरानी मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर धर्मशाला में चुनाव सुबह 9 से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक होगा। बलवान एवं रामप्रसाद की देखरेख में यह चुनाव करवाया जाएगा। इसे लेकर पांच आढ़तियों की कमेटी बनाई गई है। इनकी देखरेख में प्रधान पद के लिए आवेदन से लेकर चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। मार्केट कमेटी से रेवन्यू 324 लाइसेंसधारक आढ़ती मतदान करेंगे।
प्रधान के चुनाव के मैदान में वेदप्रकाश उचाना खुर्द, विकास नचार हैं। प्रधान के लिए पांच लोगों ने आवेदन किया था। तीन आढ़तियों ने बाद में फॉर्म वापस ले लिए थे। अब दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। दोनों उम्मीदवार आढ़तियों के पास जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। दोनों उम्मीदवारों के समर्थक भी अपने स्तर पर अपने भरसक प्रयास कर रहे हैं। उचाना मंडी की प्रधानी का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला 3 नवंबर को चुनाव पूरा होने के बाद आने वाले परिणाम से चलेगा।
विज्ञापन


चुनाव कमेटी सदस्य वीरेंद्र प्रधान ने बताया कि चुनाव की तारीख तय होने से लेकर अब तक सभी प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से चल रही है। 324 लाइसेंसधारक आढ़ती मतदान करेंगे। सुबह 9 से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। आढ़ती को अपना लेटर पैड लेकर मतदान के दिन आना होगा। मतदान के बाद ही गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव की सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

01जेएनडी08: जानकारी देते हुए चुनाव कमेटी में शामिल वीरेंद्र प्रधान व अन्य आढ़ती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें