फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप चेयरमैनी के लिए भाजपा और इनेलो ने ठोंका बढ़त का दावा, जोड़ तोड़ शुरू

Fri, 29 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो और भाजपा ने अपने-अपने चेयरपर्सन बनाने का दावा भी ठोंक दिया है। हालांकि जीत कर आए 26 चेहरों में से दस लोग स्वयं को भाजपा का नजदीकी बता रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं भाजपा अपने 15 समर्थक चुनाव में जीत कर आने का दावा कर रही है। इनेलो भी 12 पार्टी समर्थक जिला परिषद चुनाव में विजयी होने का दावा कर रही है। वहीं माकपा का एक पार्षद चुना गया है।

चार से पांच लोग स्वयं को किसी भी राजनीतिक दल के नजदीक नहीं बता रहे हैं। इन सभी घटनाओं के बीच चेयरपर्सन की कुर्सी की लड़ाई रोचक होती जा रही है।

मैदान में 11 महिलाएं
जिला परिषद के चयरपर्सन का पद इस बार महिला के लिए आरक्षित है, ऐसे में चुनाव जीत कर आई 11 महिलाओं में से ही किसी एक के सिर जिला परिषद की चौधर का ताज आना है।
विज्ञापन


इनमें से वार्ड नंबर तीन की पार्षद पिंकी, पांच की दर्शना, नौ की गीता और वार्ड 26 से पार्षद रीना ने किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ाव होने से साफ मना किया है।

वहीं वार्ड 12 से गुंजन दलाल, 21 से शकुंतला और वार्ड 22 से पदमा तथा वार्ड 25 से प्रवीन देवी भाजपा से जुड़े हुए हैं।

बीरेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका
जिला परिषद के चेयरपर्सन के चुनाव में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की भूमिका अहम हो सकती है। जहां एक ओर वार्ड 12 से जीतने वाली गुंजन दलाल उनकी पत्नी के विधानसभा क्षेत्र उचाना कलां से संबंध रखती हैं, वहीं वार्ड 22 से विजयी हुई पदमा के पति बीरेद्र सिंह के खास समर्थकों में शामिल हैं।

ऐसे चुना जाएगा जिप का चेयरमैन
पंचायती राज अधिनियम के अनुच्छेद 121 के अनुसार चुनाव के बाद अब चुनाव आयोग द्वारा जिला परिषद के चुने हुए पार्षदों की अधिसूचना जारी की जाएगी।

इसके बाद जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी (एडीसी) द्वारा अधिसूचना के चार सप्ताह के अंदर सिर्फ जिला परिषद के चुने हुए सदस्यों की मीटिंग बुलाई जाएगी। इसमें ही जिला परिषद के चेयरपर्सन का चुनाव किया जाएगा।

भाजपा की ही बनेगी चेयरपर्सन
जिला परिषद चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। 26 में से 15 भाजपा समर्थक चुनाव जीत कर आए हैं। इनमें से कई भाजपा के पदाधिकारी हैं। ऐसे में भाजपा का दावा पक्का है। इसके लिए पार्टी के संगठन में योजना बनाई जा रही है। पार्टी नेतृत्व इस पर नजर रखे हुए है।
डॉ. ओपी पहल, जिलाध्यक्ष भाजपा

इनेलो का दावा है मजबूत
जिला परिषद चुनाव में इनेलो से जुड़े 12 सदस्य चुने गए हैं। सभी लोग भाजपा से दुखी हैं और ऐसे में कोई नहीं चाहेगा कि भाजपा का चेयरपर्सन बने। इनेलो का दावा मजबूत है और चेयरपर्सन इनेलो समर्थक ही बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कलीराम पटवारी, जिलाध्यक्ष इनेलो

कांग्रेस होगी किंग मेकर
जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस समर्थक छह पार्षद चुन कर आए हैं। ऐसे में कांग्रेस की भूमिका अहम होगी। इसी समीकरण के बीच चेयरपर्सन पद पर कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
प्रमोद सहवाग, पूर्व युवा महासचिव कांग्रेस।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें