04जेएनडी01-जाजवान गांव में महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूक करते स्वास्थ्यक
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत जाजवान गांव में स्वास्थ्य कर्मियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जागरूक किया गया और पीएनडीटी एक्ट की जानकारी दी। एमपीएचडब्ल्यू रीनू शर्मा और सुनीता कुमारी ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता भी निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक जघन्य अपराध है। कन्या भ्रूण हत्या करना और करवाना कानूनी जुर्म है। इसमें दोषी पाए जाने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इस अवसर पर राजकुमारी, कमलेश, बिमला, यशवंती और निर्मला भी मौजूद रहे। संवाद