फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोड पर चलें तो अपने साथ दूसरे की सुरक्षा का रखें ध्यान

Tue, 06 Feb 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी02-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सुरेश कुमार। संवाद।
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा क्लब, सेवा ट्रस्ट यूके भारत, इनडेप्थ विजन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने किया। मंच संचालन डॉ. रश्मि मलिक ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ट्रैफिक पुलिस को-ऑर्डिनेटर सुरेश कुमार रहे।
विज्ञापन

उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर विचार व्यक्त किए। उन्होंने मुख्य तौर पर हेलमेट का महत्व, रोड पर वाहन की नियंत्रित गति, वाहन के इंश्योरेंस और ड्राइविंग लाइसेंस विषय पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि हमारा जीवन अनमोल है। इसकी सुरक्षा का दायित्व हम सबका है। रोड पर चलते समय हमें अपने साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब की सह संयोजिका डॉ. अंशु सहित अन्य प्राध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

06जेएनडी02-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सुरेश कुमार। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें