फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति घर पहुंचा तो फंदे पर झूलती मिली पत्नी

विज्ञापन
when the husband reached home, his wife got a hang
विज्ञापन
गांव कलौदा कलां में विवाहिता ने रविवार दोपहर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के गांव मदन हेड़ी निवासी जोधराम की बेटी पिंकी का विवाह गांव कलौदा कलां निवासी प्रवेश के साथ हुआ था। पिंकी ने रविवार दोपहर अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर को उसका पति प्रवेश घर आया तो उसने यह देखा और मायका पक्ष को इसकी सूचना दी। मृतका के भाई सुरेंद्र ने पुलिस को बताय कि रविवार को उन्हें सूचना मिली कि उसकी 27 वर्षीय बहन पिंकी ने आत्महत्या कर ली। इस सूचना पर वह कलौदा कलां गांव में पहुंचे तो पिंकी का शव फंदे पर लटका था। इसके बाद यह सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष उसकी बहन को प्रताड़ित करता था। इस कारण उसकी बहन ने आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने मृतका पिंकी के भाई सुरेंद्र के बयान पर उसके पति प्रवेश उर्फ काला, ननद मनीषा, सास केलो व ससुर बलवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोमवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। दनौदा चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि यह वाक्या रविवार दोपहर का है। पहले दोनों पक्ष गांव में इसको लेकर पंचायत करते रहे। जब ससुराल पक्ष मायका पक्ष को संतुष्ट नहीं कर पाया तो पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें