फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वार्ड खाली होने पर स्वास्थ्य विभाग ने किया हवन-पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल का कोरोना वार्ड खाली होने पर शनिवार को हवन और पूजन किया। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों ने जिले की जनता और स्वास्थ्यकर्मियों की बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह, एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. रमेश पांचाल के अलावा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हवन में आहुति डाली। इस मौके पर डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कोरोना से मुकाबला किया है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने निडरता तथा आत्मविश्वास के साथ जो कार्य किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संभावित तीसरी लहर के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा तथा उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वह इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा एवं साहस के साथ अपना कार्य करेंगे। यज्ञ कार्यक्रम में कर्णदेव शास्त्री ने मंत्रोच्चार किया। इस मौके पर स्टाफ नर्स ज्योति, इंद्रो, वीना, कमलेश चहल, सरोज, सुनीता दूहन भी मौजूद रहे।
‘लापरवाही बरती तो खुद होंगे जिम्मेदार’
एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल व डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को अगर रोकना है तो इसके लिए हमें पहले की तरह ही सतर्क रहना होगा। अगर हमने अब कोरोना को लेकर लापरवाही बरती तो तीसरी लहर के लिए हम स्वयं जिम्मेदार होंगे। सभी लोग गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें