जींद। गांव बड़ौदा में सोमवार शाम को लगभग पांच बजे दो युवक आपसी कहासुनी का समझौता करने के लिए अपने साथियों के साथ इकट्ठे हुए। इसमें एक युवक ने दूसरे पर गोली चला दी। हालांकि गोली युवक को नहीं लगी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उचाना थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि बड़ौदा गांव में गोली चलने की पुलिस मिली थी। जांच में पता चला कि दिन में कॉलेज में दो युवकों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों अपने साथियों के साथ गांव में एक कबाड़ी की दुकान में शाम को समझौता करने के लिए इकट्ठे हुए थे। इसी बीच आपसी कहासुनी के चलते
बड़ौदा निवासी अजय उर्फ मूसा ने जगदीप उर्फ काजू पर गोली चला दी। गोली जगदीप के पास से गुजर गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उचाना पुलिस ने अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।