30जेएनडी21-परिजनों को समझाते हुए सदर थाना प्रभारी आत्मा राम। संवाद
सफीदों। बुटाना ब्रांच नहर के उरलाना हेड के पास काम कर रही मनरेगा मजदूर की पैर फिसलकर गिरने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने महिला के शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया, लेकिन परिजनों से उसे लेने से मना कर दिया।
मजदूर नेता राधेश्याम हाट के नेतृत्व में परिजनों ने मांग की कि जब तक परिवार को उचित मुआवजा, मजदूरों के लिए सेफ्टी कीट उपलब्ध करवाने व आरोपी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक वे शव को नहीं ले जाएंगे। इसके बाद सदर थाना प्रभारी आत्मा राम, नहरी विभाग के एसडीओ राहुल, जेई अमित व एबीपीओ अनिल मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने कहा कि मौखिक आश्वासन से कुछ होने वाला नहीं है। उन्हें तो लिखित में आश्वासन चाहिए। उसके बाद काफी देर मशक्कत करने के उपरांत मौके पर पहुंचे अधिकारियों व पुलिस ने एसडीएम से फोन पर बात की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि परिवार को हरसंभव मदद दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन पर परिजन मान गए और शव को नागरिक अस्पताल से गांव ले गए।
30जेएनडी21-परिजनों को समझाते हुए सदर थाना प्रभारी आत्मा राम। संवाद