30जेएनडी16-अंत्योदय परिवारों को एक लाख रुपये की राशि देते हुए विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत प्
जींद। विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि सरकार अंत्योदय परिवारों का जीवनस्तर सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए नीतियां लागू कर रही हैं। गरीब परिवारों के हित भाजपा सरकार में ही सुरक्षित हैं। वे रविवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित योग सभागार में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व में अलॉट किए गए 100-100 वर्ग गज के प्लॉट से वंचित जिले के 624 परिवारों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस प्रकार से जिले में प्लॉट के लिए कुल छह करोड़ 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसी प्रकार से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत नई पेंशन योजना और डॉ. बीरआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत पात्र लोगों को सहायता राशि प्रदान की गई।
विधायक डॉ. मिड्ढा ने कहा कि जिले के ऐसे 624 पात्र परिवार हैं, जिनको एक-एक लाख रुपये सहायता राशि स्वरूप प्रदान की गई है। जिलास्तरीय कार्यक्रम में उचाना खंड के गांव दुर्जनपुर के 136 तथा मोहनगढ़ के 62 पात्र लोगों को सहायता राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार से जींद खंड के घिमाना गांव के 39, गुलकनी के 21, कैरखेड़ी के 13 को सहायता राशि मिली है। खंड नरवाना के गांव भाना ब्राह्मण से 47, भिखेवाला के 52, फरेण कलां के 53, धरोदी से 148 लोगों को यह राशि दी गई। खंड पिल्लूखेड़ा के गांव भुराण के 50 लोगों को सहायता राशि मिली। इससे पहले जिले के 132 पात्र लोगों को प्लॉट के अधिकृत पत्र दिए जा चुके हैं। जिला प्रशासन की तरफ से डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने विधायक डॉ. मिड्ढा को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
समारोह में एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान पानीपत में आयोजित प्रदेशस्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह की बातों को सुना। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण, डिप्टी सीईओ प्रमोद कुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र और समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी मौजूद रहे।
30जेएनडी16-अंत्योदय परिवारों को एक लाख रुपये की राशि देते हुए विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत प्