09जेएनडी32: उचाना मंडी में आई गेहूं। संवाद
उचाना। इस बार गेहूं की बंपर पैदावार हुई। बीते साल की अपेक्षा उचाना में गेहूं की आवक अधिक हुई। उचाना मंडी, छात्तर सब यार्ड एवं परचेज सेंटरों पर खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड, वेयर हाऊस ने 943004 क्विंटल गेहूं की खरीद की। बीते साल 894146 क्विंटल गेहूं की खरीद की थी। इस साल अब तक 48858 क्विंटल गेहूं की खरीद अधिक हुई है।
अब तक खरीदी गई 943004 क्विंटल गेहूं में से 806335 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। 14 प्रतिशत उठान बाकी है। बुधवार को 76 हजार से अधिक गेहूं के बैगों का उठान हुआ। सबसे अधिक उचाना मंडी में डीएफएससी का 38 हजार, हैफेड के 20 हजार बैगों का उठान हुआ। 13563 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए गेट पास कटवाए। सबसे अधिक उचाना मंडी में 9212, छात्तर सब यार्ड में 1993, परचेज सेंटर घोघडिय़ा में 1352, काब्रच्छा में 873, धनखड़ी में 131 किसानों ने गेट पास कटवाए। बुधवार को उचाना मंडी में 27, काब्रच्छा में 20 किसानों ने गेट पास गेहूं बेचने के लिए कटवाए।
मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि इस बार बीते साल की अपेक्षा गेहूं की खरीद हुई है। किसानों, आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी गई।
09जेएनडी32: उचाना मंडी में आई गेहूं। संवाद