फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गेहूं खरीद जारी, उठान में सुस्ती से मंडियों में बढ़ा दबाव

विज्ञापन
23जेएनडी23: जींद की अनाजमंडी में उठान नहीं होने से भरा गेहूं। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं खरीद कार्य भले ही सुचारू रूप से जारी है लेकिन उठान में हो रही लापरवाही के चलते कई स्थानों पर अव्यवस्था के हालात बनने लगे हैं। अब तक छह लाख 28 हजार 263 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक लाख 79 हजार 417 मीट्रिक टन, हैफेड ने दो लाख 57 हजार 703 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने पांच हजार 237 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक लाख 85 हजार 906 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है।
मंडीवार स्थिति पर नजर डालें तो जींद, उचाना, जुलाना, नरवाना, सफीदों, पिल्लूखेड़ा और अलेवा मंडियों में खरीद का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है, लेकिन उठान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है।
विज्ञापन

अब तक केवल एक लाख 91 हजार 047 मीट्रिक टन गेहूं का ही उठान हो पाया है जो कुल खरीद के मुकाबले काफी कम है। इस उठान को लेकर मार्केट कमेटी सचिव ने भी कई बार पत्र लिखे हैं लेकिन लेबर नहीं होने का बहाना बनाकर किसानों की परेशानी बढ़ाई जा रही है।
वर्जन
संबंधित एजेंसियों को उठान कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं और अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने को कहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद।

23जेएनडी23: जींद की अनाजमंडी में उठान नहीं होने से भरा गेहूं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें