22जेएनडी25: अतिरिक्त मंडी में चल रहा गेहूं लोडिंग का कार्य। संवाद
उचाना। गोदामों में अनलोडिंग पॉइंट कम होने से लिफ्टिंग की रफ्तार जो कम थी अब अनलोडिंग प्वाइंट बढ़ने से रफ्तार ने तेजी पकड़ ली है। एक दिन में 62 हजार से अधिक गेहूं के बैगों का उठान हुआ है।
मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि उचाना मंडी से डीएफएससी के 9600, हैफेड के 20 हजार, प्राइवेट के 1030, छातर सब यार्ड में डीएफएससी के 7900, हैफेड के 9340, काब्रच्छा में वेयर हाउस के 1000, घोघड़िया में डीएफएससी के 15580 बैगों का उठान हुआ हैं। अब तक खरीदी गई गेहूं की 22 प्रतिशत तक लिफ्टिंग हो चुकी है।
सचिव ने बताया कि मंडी में डीएफएससी का 24 प्रतिशत, हैफेड का 12 प्रतिशत, छात्तर सब यार्ड में डीएफएससी का 36 प्रतिशत, हैफेड का 14 प्रतिशत, घोघड़िया में डीएफएएसी का 34 प्रतिशत, काब्रच्छा में वेयर हाउस का 32 प्रतिशत, धनखड़ी में डीएफएससी का 16 प्रतिशत तक उठान हो चुका है। उचाना मंडी, सब यार्ड छात्तर एवं सभी परचेज सेंटरों पर अब तक 700261 क्विंटल गेहूं आ चुकी है। अब तक 10317 किसानों के गेट पास गेहूं बेचने के लिए कट चुके हैं।