फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रिश्तेदार को बीमार बताकर व्यक्ति से पांच लाख ठगे

Tue, 23 Apr 2024 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रिश्तेदार को बीमार बताकर पांच लाख रुपये हड़पने पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में नरवाना के पटेल नगर निवासी कर्मबीर ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर 29 दिसंबर 2023 को अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर उसके एक रिश्तेदार का नाम बताया और उसके बीमार होने की जानकारी दी। इस पर उसने इलाज के लिए पांच लाख रुपये मांगे। उसने रिश्तेदार को बीमार समझकर उसके बताए गए दो बैंक खातों में पांच लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद उन्होंने अगले दिन रिश्तेदार का हालचाल जानने के लिए कॉल किया तो पता लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। साइबर थाना प्रभारी पीएसआई पूजा जाखड़ ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें