फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंडी में आया गेहूं, अधिक नमी होने के कारण नहीं बिका

Mon, 08 Apr 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी37: अनाज मंडी में गेहूं लेकर आए किसान। संवाद
विज्ञापन
जींद। सरकारी खरीद शुरू होने के एक सप्ताह बाद सोमवार को शहर की अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई। सोमवार को अनाज मंडी में लगभग 225 क्विंटल गेहूं आया। चार किसानों ने ही मंडी में गेहूं के गेट पास कटवाए। मंडी में पहुंचे गेहूं में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उसे खरीदा नहीं गया। सरकार ने गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत निर्धारित की हुई है, जबकि सोमवार को पहुंची गेहूं में 31 प्रतिशत तक नमी पाई गई। इस पर खरीद एजेंसी फूड सप्लाई ने गेहूं के मापदंडों पर खरा नहीं उतने पर खरीदने से मना कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को मंडी में फूड सप्लाई एजेंसी को गेहूं खरीदना था। मार्केट कमेटी अधिकारियों ने मंडी में आए गेहूं के गेट पास कटवाकर खरीद एजेंसियों के माध्यम से नमी की मात्रा की जांच करवाई। जिसके बाद सभी गेहूं की ढेरियों में नमी की मात्रा 30 प्रतिशत से अधिक मिली। इस दौरान किसानों को गेहूं सुखाने के लिए कहा गया और उन्हें सलाह दी है कि वह गेहूं को सुखा कर लाएं ताकि मंडी लाते ही उसे खरीदा जा सके।

35 परचेज सेंटर निर्धारित

जिलें में गेहूं खरीद के लिए 35 परचेज सेंटर बनाए गए हैं। इनमें चार खरीद एजेंसियों को गेहूं खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई थी, लेकिन एक सप्ताह तक मंडियों में नहीं पहुंचा। सोमवार को जो गेहूं पहुंचा उसमें नमी ज्यादा पाई गई। इसके चलते गेहूं की खरीद नहीं हो पाई। गेहूं खरीदा का सरकारी रेट 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


गेहूं को मापदंड पर उतरने में अभी एक सप्ताह लगेगा
अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भी तापमान कम है। जिससे गेहूं का पकाव धीरे-धीरे हो रहा है। पूरा सीजन मौसमी फसलों के अनुकूल बना रहा है। इसके चलते अच्छी पैदावार होने की संभावना है। गेहूं का दाना सही आकर ले रहा है। तापमान कम होने के कारण फसल में नमी ज्यादा बनी हुई है। तापमान में इजाफा होने के साथ अगले सप्ताह तक गेहूं के मापदंड पर खरा उतरने के आसार हैं। इसके चलते गेहूं की आवक भी मंडियों में तेज होगी।

सोमवार को अनाज मंडी में गेहूं की आवक हुई है। नमी ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं हो सकी। गेहूं खरीद की सभी तैयारी पूरी हैं। किसान अपना गेहूं सुखाकर लाएं। अभी तक गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण खरीद संभव नहीं है। -संजीव जांगड़ा, मार्केट कमेटी सचिव, जींद।

08जेएनडी37: अनाज मंडी में गेहूं लेकर आए किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें