फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में जैसा भाव होगा वैसा ही कर्म होगा : सोम भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। लितानी रोड हनुमान मंदिर स्थित सीताराम धर्मशाला में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई जो हनुमान मंदिर से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होते हुए निकाली। बाबा भगवान दास वृद्धाश्रम सेवा समिति उचाना की तरफ से कथा करवाई जा रही है। इसका समापन एक सितंबर को हवन एवं भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन


कथावाचक शास्त्री सोम भारद्वाज ने कहा कि कथा को सुनने का सौभाग्य भाग्य वालों को मिलता है। कथा के सुनने से पुण्य की प्राप्ति होती है। जिस क्षेत्र में कथा होती है वो क्षेत्र में समृद्धि होती है। जीवन में कभी भी बुरे कर्म नहीं करने चाहिए। जीवन में जैसा भाव होगा वैसा ही हमारा कर्म होगा। मनुष्य के भाव अच्छे होने चाहिए जिनसे ही हमारी पहचान होती है। इस अवसर पर नरेंद्र खटकड़, प्रदीप शर्मा कापड़ो, ऋषिपाल कुचराना, सोमदत्त भौंगरा, नसीब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें