फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुबह से चली पश्चिमी हवा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत...20 जुलाई से सक्रिय होगा मानसून

विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी09-गर्मी बढ़ने के कारण शनिवार दोपहर को सूनसान पड़ा एलआईसी रोड। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में शनिवार को सुबह से चली पश्चिमी हवाओं ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

हालांकि दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना कम है लेकिन 20 जुलाई से मानसून दोबारा सक्रिय होने के संकेत हैं।
शनिवार को पश्चिमी हवा करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली जबकि वातावरण में नमी 42 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी हवाओं के कारण फिलहाल वातावरण में नमी कम है जिससे बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन पा रही हैं। हालांकि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी मिलने के बाद 20 जुलाई से मौसम में बदलाव आएगा।
इसके प्रभाव से जींद सहित हरियाणा के अधिकांश जिलों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी व लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
खरीफ की फसलों को मिलेगा फायदा
आगामी बारिश खरीफ फसलों के लिए भी राहत लेकर आएगी। विशेष रूप से धान, बाजरा, कपास, ज्वार, मूंग और ग्वार की फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी। बारिश की कमी के कारण धान की रोपाई और सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है जबकि अन्य फसलें भी पानी के अभाव में प्रभावित होने लगी हैं।
वर्जन
20 जुलाई से मानसून फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद पांच-छह दिन अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इससे तापमान में भी सात-आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें