फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज बारिश का अनुमान

Sat, 03 Feb 2024 09:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी27 : शाम को आसमान में छाए काले बादल। संवाद
विज्ञापन
जींद। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम ने फिर से करवट ली है। आकाश में गहरे बादल छा गए और बूंदाबांदी के आसार बन गए। हालांकि शनिवार को बादलों तथा सूर्य के बीच दिनभर अटखेलियों का दौर चलाता रहा। शाम को आकाश में गहरे बादल भी दिखाई दिए और बूंदाबांदी तथा बारिश के आसार बने रहे। तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 54 प्रतिशत तथा हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

शनिवार को दिन का आगाज ठंड तथा आकाश में छाए बादलों के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ हवा की गति कम हो गई और बादलों तथा सूर्य के बीच लुका छिपी का दौर शुरू हो गया। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। शाम को बादल गहरे भी हुए और बूंदाबांदी के आसार बन गए। मौसम को करवट लेता देख लोगों ने जल्दी से काम निपटाए और जल्दी घरों को लौट गए।
बॉक्स
बारिश हुई तो तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शनिवार शाम को मौसम में तेजी से बदलाव होगा। देर रात से कहीं बूंदाबांदी तो कहीं पर हल्की बारिश की संभावना है। जो रविवार को भी रुक-रुक कर जारी रहेगी। दिनभर आकाश में बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी। सोमवार को भी बादल छाने का अनुमान है। आगे मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बॉक्स
किसानों को अच्छी बारिश की दरकार, फसलों को पहुंचेगा फायदा
इस बार सर्दी सीजन में जिले में अच्छी बारिश नही हुई है। कुछ स्थानों पर बंूदाबांदी तथा हलकी बारिश जरूर जनवरी के अंत में हुई है। किसानों को अब अच्छी बारिश की दरकार है। अगर ऐसे हालात में बारिश होती है तो फसलों को काफी फायदा पहुंचेगा। उन्हें फुटाव अच्छा मिलेगा ओर ग्रोथ भी अच्छी मिलेगी।
पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बूंदाबांदी तथा हल्की बारिश के आसार बने हैं। जिसके चलते तापमान में हल्की गिरावट भी आएगी। इस समय बारिश का होना फसलों के लिए काफी फायदेमंद होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें