फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कल प्रदर्शन करेगा ऑल चालक और मलिक एकता मंच

Sat, 03 Feb 2024 09:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी26-हिट एंड रन कानून के विरोध में धरने पर बैठे चालक और अन्य। स्वयं
विज्ञापन
जींद। हिट एंड रन कानून के विरोध में ऑल चालक और मलिक एकता मंच जींद का खटकड़ टोल प्लाजा पर चल रहा धरना 28वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता सुल्तान बड़ौदी ने की।
विज्ञापन

ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के राज्य प्रधान मोहम्मद सरताज को तुरंत प्रभाव से रिहा करने और उनके ऊपर बनाए गए झूठे मुकदमे रद्द किए करवाने की मांग को लेकर पांच फरवरी को जींद में आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि हिट एंड रन कानून को निरस्त किया जाए, देश के 22 करोड़ चालकों को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय चालक आयोग का गठन किया जाए। धरने को दी ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू के राज्य उपप्रधान महावीर पेगां, राज्य सचिव प्रदीप शर्मा, सीटू के जिला सचिव कपूर सिंह, उचाना ट्रक यूनियन के प्रधान ईश्वर श्योकंद, नरेंद्र बुआना, नरेंद्र खर्ब, धर्मपाल शर्मा, राजेश प्रधान, आजाद पांचाल, बलराज शर्मा, कृष्ण चहल, रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें