जींद। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा की ओर से सरकारी स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य सुपरवाइजर रमेश चंद की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य टीम दीपक, बजरंग, अमिशा और केलापति ने बच्चों और शिक्षकों को मलेरिया के प्रति सतर्क किया।
सुपरवाइजर रमेश चंद ने बताया कि मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलने वाला यह रोग जानलेवा हो सकता है। उन्होंने तेज बुखार और ठंड लगने जैसे लक्षणों पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी। बच्चों को घर में कूलर व टंकियों की सफाई रखने तथा मच्छरदानी का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। अंत में सभी ने अलेवा को मलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया। संवाद