24जेएनडी02: निडानी गांव में किशोरियों को टीका लगाते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरकरामजी के देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव निडानी स्थित ईंट भट्ठों पर काम करने वाले परिवारों के लिए एचवीपी टीकाकरण अभियान चलाया। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने पात्र किशोरियों का टीकाकरण किया। टीम के सदस्यों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक भी किया।
ब्लॉक एजुकेटर महेंद्र, एमपीएचएस तेजवीर और सुपरवाइजर सुमन ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन महिलाओं को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाने में बेहद कारगर है। उन्होंने बताया कि इसे टीकाकरण से इसे रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए यह वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान संत कुमार, आशा रानी, मोनिका और आशा वर्कर मौजूद रहीं।