फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी नहीं हुए सूर्य देवता के दर्शन

Sat, 16 Jan 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में आए अचानक परिवर्तन ने ठिठुरन बढ़ा दी है। ठंड बढ़ने के कारण शुक्रवार को जनजीवन प्रभावित रहा। ठंड का सबसे अधिक असर नवजात बच्चों पर पड़ा। इसके चलते सामान्य अस्पताल में बच्चों की ओपीडी 150 के पार पहुंच गई है। सामान्य दिनों में ओपीडी यह संख्या 70 तक रहती थी।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप शर्मा के अनुसार बच्चों में सांस की दिक्कत और निमोनिया की शिकायत आ रही है। बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों में रखना चाहिए। दूध पिलाने वाली मां को गर्म तासीर का खाना लेना चाहिए। बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सीधे हवा के संपर्क में नहीं आने देना चाहिए।

वहीं शुक्रवार को भी धूप नहीं निकलने के कारण अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम सात डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन-चार दिन मौसम के मिजाज ऐसे ही बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें