फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गिरा तापमान, मौसम में घुली ठंड

Thu, 29 Oct 2015 12:02 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को जिले में आठ एमएम बारिश हुई। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस कारण मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार हालांकि शुक्रवार से तापमान कुछ और ऊपर जाएगा, लेकिन अगले महीने के प्रथम सप्ताह में फिर से बारिश की संभावना है।

बुधवार सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा और बारिश की संभावना बनी रही। दोपहर बाद करीब सवा 12 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और एक घंटे तक होती रही। इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। अब तक 30-32 डिग्री तक चल रहा अधिकतम तापमान बारिश के बाद 26 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


वहीं न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री से गिरकर 14 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

धान की फसल पर मार
इस समय होने वाली बारिश का सबसे अधिक असर धान की फसल पर पड़ेगा। अब तक करीब 80 प्रतिशत धान की फसल खेतों में है। जो फसल कटी हुई है, उसका रंग बारिश के कारण काला पड़ सकता है। वहीं खड़ी फसल की कटाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन


रबी फसल को लाभ
कृषि विकास अधिकारी डॉ. कमल सैनी के अनुसार रबी की फसल को बारिश का फायदा होगा। अब तक गेहूं की बिजाई के लिए तापमान अधिक चल रहा था। हालांकि 25 अक्तूबर से गेहूं की बिजाई शुरू हो जाती है, लेकिन अधिक तापमान के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा था। गेहूं की बिजाई के लिए 22 डिग्री तापमान होना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें