फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत के बाद चढे़गा पारा बढ़ेगी आफत

विज्ञापन
बच्चे को धूप से बचाता युवक - फोटो : bureau
विज्ञापन
कुछ दिन की राहत के बाद गर्मी फिर से सताने को तैयार है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन में उमस और तापमान दोनों बढ़ेंगे। इससे गर्मी और ज्यादा परेशान करेगी। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन धीरे-धीर फिर से पारा चढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान 43 डिग्री तक और रविवार को यह 45 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद दो दिन तक तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार व मंगलवार को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन


40 प्रतिशत तक हुई नमी
मौसम में हुए बदलाव के चलते शुक्रवार को हवा में नमी की मात्रा 40 प्रतिशत तक पहुंच गई। आने वाले दिनों में भी उसम की स्थिति यही रह सकती है। गर्मी के साथ हो रही उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई। वहीं दिन के समय छह से सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा के कारण लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें