फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों की फीस अदा करने में करेंगे मदद : सतपाल ब्रह्मचारी

विज्ञापन
13जेएनडी04: खरकरामजी गोशाला में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए ग्रामीण।
विज्ञापन
जींद। खरकरामजी गांव की गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में सोनीपत-जींद संसदीय क्षेत्र के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने संसदीय क्षेत्र प्रतिभाशाली युवाओं को आईएएस व आईपीएस की कोचिंग के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह जरूरतमंदों की फीस अदा करने में हर तरीके से की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने गोवंश की सुरक्षा को लेकर कहा कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। इसलिए हिन्दुस्तान में ईश्वर के अंदर आस्था रखने वाला परिवार सबसे पहली रोटी को गो माता के लिए निकालता है। लोहड़ी पर्व मकर संक्रांति पर गो माता की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है।
वहीं, गोशाला समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में देश भक्ति और धार्मिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने इस दौरान गोशाला में 100 से 200 फुट शेड के निर्माण में घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गांव हो या शहर के वार्ड सभी जगह विकास कार्य कराने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए थे। कांग्रेस सरकार के दौरान शिक्षा, बिजली, पानी के मामले में अनेक सौगात जींद-जुलाना और सफीदों में लाई गई थी।
इस अवसर पर स्वामी सुखबीर दास, स्वामी चंद्रानंद, वजीर गांगोली, गोशाला समिति प्रधान धर्मचंद प्रधान, उप प्रधान प्रेम पंडित, डॉ. मीना, धर्मपाल, राजेंद्र ढांडा, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें