फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संविधान विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए होना होगा एकजुट

Tue, 02 Apr 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद/नरवाना। आदर्श जाट महासभा की तरफ से शहर की पब्लिक धर्मशाला में दो दिवसीय संस्कार एवं चिंतन शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय प्रधान पवनजीत सिंह बनवाला ने की। कार्यक्रम में विशेष तौर पर धनखड़ खाप के प्रधान व आदर्श जाट महासभा के संरक्षक ओमप्रकाश धनखड़, सर्वखाप नेता सूबे सिंह समैन, महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूलाराम पोटलिया, महासभा के कानूनी सहलाकर व सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट बलराज मलिक, महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र छिल्लर। शिविर में देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए ईवीएम की पार्दर्शिता पर भी चिंतन किया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए ईवीएम मुक्त चुनाव इस देश में अति आवश्यक है। इसके लिए बड़े आंदोलन की आवश्यकता पर रणनीति कुरुक्षेत्र में तय करने पर सहमति बनी। शिविर में किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, दलित और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समाधान खोजने का संकल्प लिया। शिविर में देश में गरीब और अमीर की बढ़ती खाई पर चिंता जताई गई तथा समस्त कमरे वर्ग को एकजुट करने का संकल्प दोहराया गया। उन्होंने कहा कि देश के संविधान की सुरक्षा के लिए बढ़ रहे पाखंडवाद, तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी ताकतों के खिलाफ हम सबको मिलकर लड़ाई लडऩी होगी ताकि शोषण तथा अत्याचार मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके। इसलिए सभी को राजनैतिक व सामाजिक मतभेद भुलाकर संविधान की आत्मा को छलनी करने वाली ताकतों से लड़ाई लडऩे के लिए आगाज करना होगा। कार्यक्रम में फैसला किया गया कि अगले सप्ताह में महासभा द्वारा अन्य सभी वैचारिक संगठनों के साथ कुरुक्षेत्र में सांझा आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डा. मुकेश चहल, विकास पटेलएस, चांद मोहम्मद, किसान नेत्री सिक्किम, भूपसिंह गोयत, एडवोकेट देवेंद्र सांगवान, एडवोकेट राजेश मोर, महीपाल बनवाला, शिक्षाविद किताब सिंह बनवाला और दिलबाग लौन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें