जुलाना। गतौली गांव के तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई। सोमवार को गतौली गांव के साहू वाला तालाब में ग्रामीणों ने एक शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव को पानी से बाहर निकाला गया और उसकी पहचान गतौली गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग महाबीर के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को महाबीर गांव में ही एक शादी में गए हुए थे। जब देर रात्रि शादी से घर आ रहे थे तो तालाब में डूब गए। संवाद