16जेएनडी10-राजकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए
जींद। राजकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से वरिष्ठ नागरिक सीएल ग्रोवर ने ध्वजारोहण किया गया। उनके साथ सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर आईएस भारद्वाज, कमांडेंट रमाकांत तथा वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष एके चावला भी उपस्थित रहे। सीएल ग्रोवर ने कहा कि हमें आजादी को बनाए रखने के लिए एकजुट रहकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। समारोह में वरिष्ठ नागरिकों ने तीन प्रतिभाशाली एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया। संवाद