जींद। गुलकनी गांव में वीरवार को बलिदान स्मारक पर हिंदी आंदोलन के क्रांतिकारी अमर बलिदानी चौधरी स्वर्ण सिंह, चौधरी अमर सिंह की स्मृति में 67वां बलिदान दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
सोनीपत लोकसभा से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि राष्ट्र और समाज के प्रति सेवा भाव से समर्पित होकर अपनी कुर्बानी देने वालो को हमेशा याद रखना चाहिए। उनकी स्मृति में कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। कांग्रेस जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर वजीर गांगोली, पूर्व चेयरमेन पवन दुहन, विजय मोर लुदाना, चंद्रानंद स्वामी, जेपी रूहिल, ईशाक भट्टी मौजूद रहे। संवाद