फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना होगा : सुरेखा

Thu, 11 Sep 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी39-निडाना गांव में ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूक करती हुई आशा
विज्ञापन
जींद। आशा वर्कर यूनियन का जत्था कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत महासचिव सुरेखा के नेतृत्व में गांव निडाना में पहुंचा। सुरेखा ने कहा कि यह एक सामाजिक समस्या है जिसके निदान के लिए पूरे समाज को संगठित होकर काम करना होगा। नारी की उत्पत्ति बगैर हम समाज की उत्पत्ति की भी कल्पना नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बेटियों की समानता के लिए हमें समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना होगा तभी जाकर हम बेटियों को आगे बढ़ा सकते है। वैसे भी आज के दिन बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक कुलदीप चहल, सरपंच भूपेंद्र सिंह मलिक भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें