नगूरां सरपंच कुलदीप को पंचायत के लिए पानी टैंकर देते हुए सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद
उचाना। राजीव गांधी कॉलेज में हिसार लोकसभा से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह की ओर से सांसद निधि से नगूरां गांव के सरपंच कुलदीप को गांव के लिए पानी का टैंकर दिया। इससे पहले हलके की 28 पंचायतों को पानी के कैंटर सांसद निधि से दिए जा चुके है। एक टैंकर की कीमत लगभग एक लाख 57 हजार के आसपास होती है।
सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि पानी के टैंकर की मांग ग्रामीणों द्वारा की जाती रही है। सांसद निधि से ये पानी के टैंकर दिए जा रहे है। गांव में किसी तरह का कार्यक्रम हो तो पानी के लिए से टैंकर काम आता है। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, सज्जन सिंह, नानक, राजेश नगूरां, विक्रम, रामपाल, हवा सिंह, डॉ. राजेश श्योकंद मौजूद रहे।