फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर से 20 दिन से नहीं छोड़ा जा रहा पानी : बिंद्र

Wed, 13 Aug 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी05-सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के सदस्य। स्रोत : भाकियू
विज्ञापन
जींद। बराड़ खेड़ा माइनर से पानी की सप्लाई नहीं होने के चलते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे। जिला अध्यक्ष बिंद्र नंबरदार ईंटल कलां, नफे सिंह ईगराह, नौगामा खाप के प्रधान सुरेश बहबलपुर, चंद्र नंबरदार, राजेंद्र पहलवान, महाबीर जामनी, रममेहर, राजपुरा भैण, उमेद जागलान और वीर सिंह ने कहा कि माइनर से 20 दिन से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इस कारण बराड़ खेड़ा, किनाना, बहबलपुर, बीबीपुर, बुआना, ईगराह, जामनी, खांडा खेड़ी, धर्म खेड़ी गांव के किसानों की फसल पानी की कमी के कारण सूख रही हैं। इस कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर 15 अगस्त तक माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें