12जेएनडी16 : महिलाओं को चुंदड़ी भेंट करती पंचायत समिति सदस्य। स्रोत परिजन
- फोटो : 1
जींद। किशनपुरा की महिला पंचायत समिति सदस्य रेनू ने पति महिपाल कौशिक के जन्मदिन पर छह माह के मानदेय से महिलाओं को चुंदड़ी और बुजूर्गाें को गर्म वस्त्र भेंट किए। पंचायत समिति सदस्य रेनू ने बताया कि उनका छह माह का वेतन 18 हजार रुपये मिला था।
दंपती ने निर्णय लिया कि वो वेतन को जनता की सेवा में लगाएंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को लड्डू भी बांटे गए। कार्यक्रम की शुरूआत हवन करके की गई। इसके अलावा गांव में जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर और निशुल्क आंखों की जांच के लिए शिविर लगाए गए। संवाद