फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना में जेजेपी की रैली आज, तैयारी में झोंकी ताकत

Sun, 07 Dec 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी18 : रैली के लिए तैयार किया गया मंच। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। जननायक जनता पार्टी के 8वें स्थापना दिवस पर रविवार को जुलाना में रैली होगी। रैली को लेकर पार्टी ने तैयारी की है और इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। जुलाना के जींद-रोहतक मार्ग पर आंतरिक सड़क और बाईपास के बीच स्थित खेतों में रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इस रैली में भीड़ जुटाने के लिए जेजेपी कोई कसर छोड़ती नजर नहीं आ रही है। जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर पूरी प्लानिंग की गई है। रैली के लिए पूर्व ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को भी निमंत्रण दिया गया है। उनके इस निमंत्रण को राजनीतिक गलियारों में विशेष महत्व के साथ देखा जा रहा है क्योंकि इससे पारिवारिक और राजनीतिक समीकरणों पर भी नजरें टिकी हुई हैं।
रैली के लिए करीब 15 एकड़ जमीन खाली करवाई गई है ताकि भारी संख्या में आने वाले कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जरूरी सुविधा मिल सके। मंच और पंडाल बनाने के बाद आयोजकों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी खास ध्यान दिया है। रैली में बैठने के लिए 15 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। इससे संकेत मिलता है कि पार्टी भारी भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखे हुए है।
विज्ञापन

इसके अलावा वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए अलग से पार्किंग भी है। रैली में प्रदेश स्तर के बड़े नेता भी शिरकत करेंगे जिसके चलते राजनीतिक तापमान और भी बढ़ने की उम्मीद है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जेजेपी अपनी इस शक्ति प्रदर्शन रैली में आखिर कितनी भीड़ जुटा पाती है और इसका कितना राजनीतिक प्रभाव पड़ता है। जुलाना आज राजनीतिक हलचल का केंद्र बना है। रैली के नतीजे आने वाले दिनों की राजनीति की दिशा भी तय कर सकते हैं।

06जेएनडी18 : रैली के लिए तैयार किया गया मंच। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें